महासुमंद

महासमुंद : लोहे का धारदार हथियार लेकर घुमते युवक गिरफ्तार

महासमुंद पुलिस को आज 22 जून को मुखबिर से सूचना मिला की एक लडका दलदली रोड मछली मार्केट पास महामुन्द में अपने हाथ मे एक लोहे का धारदार चापड नूमा जैसा हथियार लेकर लहरा रहा है, और लोगो को डरा धमका रहा है, जिसे आने जाने वाले लोग देख कर डर व भयभीत होकर दहशत से इधर उधर दौड रहे है, सूचना सूचना पर पुलिस की टीम मुखबिर के बताएं स्थान पर पहुंची तो एक व्यक्ति अपने हाथ में लोहे का धारदार चापड नूमा जैसा हथियार लहराते हुये लोगो को डराते धमकाते दिखा, एवं लोग भागते फिरते दिखे। जिसे घेराबंदी कर पकडा गया , पुछताछ करने पर अपना नाम अरूण हियाल पिता कामू हियाल उम्र 22 साल साकिन छिपियापारा वार्ड नं 09 महासमुन्द का होना बताया। जिसके कब्जे से लोहे का धारदार चापड नूमा जैसा हथियार जिसकी कुल लम्बाई लकडी के मुठ सहित 13 इंच, फल की लम्बाई 8 इंच लडकी के मुठ लम्बाई 5 इंच मुठ की गोलाई 5 इंच करीबन है। पुलिस ने 25-LKS, 27-LKS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!