महासमुंद:अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर हाथ और पैर में आई चोट


महासमुंद@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत अज्ञात वाहन का चालक तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर पीछे ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिस पर मामला दर्ज किया गया है । ममता यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह गृहिणी का काम करती है पति टिकाराम यादव शिवाली पावर प्लांट बेलसोंडा मे काम करता है रोजाना तुमगांव से बेलसोंडा आना जाना करता है कि दिनांक 25.01.25 को सुबह 07.00 बजे पति टिकाराम यादव तुमगांव से बेलसोंडा काम करने निकला था करीबन 09.00 बजे रात्रि गांव का पप्पू पटेल ने फोन के माध्यम से बताया कि तुम्हारा पति बिरकोनी के पास एक्सीडेंट हो गया है और उसे ईलाज हेतु जिला अस्पताल महासमुंद ले गये हैं फिर थोडी देर बाद पता चला कि पति को जिला अस्पताल से रायपुर एम्स अस्पताल ईलाज हेतु रेफर कर दिया है फिर पैसा वगैरह ढूंढकर दिनांक 27.01.25 को एम्स अस्पताल रायपुर गयी पति वहां भर्ती था एवं उसके दोनों पैर एवं हाथों में चोंटे थी पति को पुछने पर बताया कि दिनांक 25.01.25 को शिवाली पावर प्लांट बेलसोंडा से काम करके अपने घर तुमगांव जा रहा था करीब 08.30 बजे रात्रि जैसे ही बिरकोनी के पास पहूंचा था वैसी ही पीछे तरफ से आ रही अज्ञात वाहन का चालक तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर पीछे ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे दोनों पैर एवं हाथों में चोंट लगना बताये हैं । पुलिस ने125(a)-BNS, 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।



























