बसना: गाली गलौज करते डंडे से पिटाई


बसना@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत गाली गलौज कर डंडे से पिटाई का मामला सामने आया है।विमला विश्वकर्मा ने पचास को बताई कि वह ग्राम पंडरीपानी की निवासी है पढी लिखी नही है दिनांक 06/02/2025 के रात्रि 11-00 बजे के आसपास स्वयं और पति घरेलू बात पर विवाद हो रहे थे उसी समय गांव के 1 चमार सिंह सिदार 2 जगमोहन सिदार 3 बालचंद सिदार 4 किरीसाय विश्वकर्मा आये और क्यों विवाद कर रहे हो कहा तो पति ने उन लोगों को बोला कि हमलोग पति पत्नि विवाद हो रहे हैं तो अपलोगों को क्या मतलब है कहने पर सभी एक राय होकर गंदी गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए पति को चमार सिंह सिदार, किरीसाय विश्वकर्मा बालचंद सिदार, हाथ मुक्का से मारपीट किये तथा जगमोहन सिदार अपने पास रखे डण्डा से मारपीट किये तब बीच बचाव करने गयी तो बालचंद सिदार ने धक्का देकर नीचे जमीन पर गिरा दिया घटना के समय गांव का चंदन सिदार घटना को देखा सूना व बीच बचाव किया है मारपीट करने से पति के बांए पैर, बांए हाथ, कमर, पीठ में तथा मेरी दाहिने हाथ में चोंट लगा है । पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।































