बसना

बसना:सील लोडहा पत्थर से प्राणघातक हमला मामला दर्ज

बसना । आरक्षी केद्र  अंतर्गत सील लोडहा पत्थर से जान से मारने की नियत कर प्राण घातक हमला   करने का मामला सामने आया है।देवेन्द्र देवांगन ने   पुलिस को बताया कि वह  निवासी‍ इंदिरा नगर भंवरपुर चौकी भंवरपुर थाना बसना जिला महासमुन्द का निवासी है दिनांक 22/08/2025  को रात्रि करीब 08/00 बजे अपने घर में था कि उसी समय हार्दिक राणा फोन से सूचना दिया कि तुम्हारे पिताजी नन्दलाल देवांगन खुन से लथपथ पलसापाली जाने वाली बसना रोड के पास खडा है तब  सूचना पाकर अकेले बसना रोड पलसापाली मोड के पास जाकर देखा  पिताजी के सिर से बहुत ज्यादा खुन निकल रहा था तब  पिताजी से कैसे हुआ कहकर पुछा तो पिताजी नन्दलाल देवांगन बताये कि भांचा रवि देवांगन पिता सादराम देवांगन उम्र 42 वर्ष इंदिरा नगर भंवरपुर शाम करीबन 07/30 बजे चलो मामा बस्ती तरफ से घुम कर आते हैं कहकर अपने मोटर साइकिल में बैठाकर बसना रोड पलसापाली मोड तरफ लेकर गया तभी रवि देवांगन मुझे पेशाब लग रहा है कहकर रोड किनारे खडा किया और हम दोनो वहीं पर उतरे  अपना चेहरा दुसरे तरफ करके खडा था उसी समय भांचा रवि देवांगन अपने  मोटर साइकिल के बेग(डिग्गी) में रखे चटनी पिसने वाली सील का लोडहा पत्थर से  जान से मारने की नियत से सिर पर 5-6 बार वार कर प्राण घातक हमला किया जिससे सिर से बहुत खुन निकलने लगा और  खुन से लथपथ हो गया उसके बाद भांचा रवि देवांगन  मारकर मोटर साइकिल से भाग गया उसी समय रोड किनारे रहने वाला हार्दिक राणा अपने घर के सामने खडा था जिससे  बेटे देवेन्द्र देवांगन को फोन करने बोला तो वह फोन कर सूचना देने के लिए कहा और मै भी मोबाईल से बात कर तुम्हे यहां बुलाया जिससे  वहां तुरंत पहुंचकर अपने पिताजी को अपने मोटर साइकिल में बिठाकर श्री श्याम हास्पीटल भंवरपुर ईलाज कराने ले गया रवि देवांगन द्वारा  पिताजी को सील लोडहा पत्थर से जान से मारने की नियत कर प्राण घातक हमला कर सिर में मारकर चोंट पहुंचाया है  पुलिस ने 109-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!