बसना: घर में चोरों ने बोला धावा ले उडे़ सोने चांदी के कीमती जेवरात

बसना । आरक्षी केद्र अंतर्गत घर में चोरी का मामला सामने आया है।कामयानी पण्डा ने पुलिस को बताई कि वह ग्राम साल्हेतराई की रहने वाली है कक्षा एम ए तक पढाई की है वर्तमान में प्राथमिक शाला साल्हेतराई में प्रधान पाठक के पद पर पदस्थ है कि दिनांक 22/08/2025 को दोपहर करीबन 03/00 बजे अपने मां श्रीमती शान्ती पण्डा के साथ घर के अंदर के कमरों का दरवाजा बंद कर बाहर लगे गेट में ताला लगाकर अपने खेत को देखने गयी थी शाम करीबन 05/00 बजे खेत देखकर वापस अपने घर आयी तो गेट में लगा ताला सही सलामत लगा हुआ था घर अन्दर गयी तो घर के दोनो कमरों का दरवाजा खुला था दोनो कमरों में आलमारी रखी हुई थी जिनका दरवाजा खुला हुआ था उसमें रखा सामान बिखरा पड़ा था एवं कमरे में रखे आलमारी के लाकर से पुरानी इस्तेमाली 01 सोने का लाकेट 0.5 ग्राम, 02 सोने की गोटी करीबन 0.5 ग्राम, 03 सोनी की नथनी करीबन 0.5 ग्राम, 04 फुली 0.5 ग्राम कुल सोने का वजन 02 ग्राम कीमती करीबन 15000 रूपया, 05 चांदी के पायल 02 नग करीबन 50 ग्राम, 06 बच्चों का चांदी का कड़ा 05 नग 30 ग्राम, 07 बिछिया 02 नग करीबन 10 ग्राम, कुल चांदी का वजन 90 ग्राम कीमती करीबन 9000 रूपया, 08 नगदी रकम 5000 रूपया, एवं घर के हाल में रखे 09 एक नग इस्तेमाली विवो कंपनी का Y11 मोबाईल किमती करीबन 3000 रूपया जुमला रकम 32000 रूपया को किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया पुलिस ने 305-BNS, 331(3)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।


























