बसना :पैसा मांगती रहती है कहती है कहकर मारपीट मामला दर्ज

बसना (काकाखबरीलाल). आरक्षी केन्द्र में संतोष अग्रवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह वार्ड नं0 04 बसना में रहता है फर्नीचर का व्यवसाय करता है । दिनांक 15.01.2023 को उनके मां घर के सामने खडी थी कि वहीं पडोस की किरण अग्रवाल गली में गुजर रही थी जिसे उनके मां राजकुमारी अग्रवाल द्वारा किरण अग्रवाल को तीन साल पहले उधारी दिये पैसे को कब दोगो आज कल देंगे बोल रहे हो कहने पर किरण अग्रवाल बार बार पैसा मांगती रहती है कहती है कहकर अश्लील गाली गलौच करने लगी जिसे गाली गलौच करने से मना करने से मना कर उनके मां घर अंदर चली गयी तो उतने में किरण अग्रवाल घर अंदर घुंसकर मां को हांथ मुक्के से मारपीट की है तथा अपने बेटे मोन्टी अग्रवाल को बुला ली और उनके द्वारा अश्लील गाली गलौच कर हांथ मुक्का से मारपीट किया है जिसे बीच बचाव करने गये पिताजी मुरारी लाल अग्रवाल को मोन्टी हांथ मुक्का से पिताजी को मारपीट किया गया । मारपीट करने से उनके मां राजकुमारी को शरीर में एवं पिताजी को नाक में , दाहिने पैर में चोंट लगा है पुलिस ने 323-IPC, 34-IPC, 452-IPC, 294-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.


























