बसना
बसना : गढ़पटनी में अवैध महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार

बसना पुलिस को 20 जुलाई को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम गढपटनी में नरेश सोनी नामक व्यक्ति अपने घर में अवैध रूप से बिक्री वास्ते देशी हाथ भठ्ठी निर्मित महुआ शराब रखा है कि सूचना पर पुलिस की टीम मुखबिर के बताये स्थान ग्राम गढपटनी पहुंची जहां एक ब्यक्ति मिला जिसे नाम पता पूछने पर अपना नाम नरेश सोनी पिता स्व0 नारायण सोनी उम्र 30 साल साकिन गढपटनी थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 होना बताया जिसे मुखबिर सूचना से अवगत कराकर कडाई से पूछताछ किया गया जिससे अपने घर से एक सफेद रंग के 05 लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में भरी हुई करीबन 04 लीटर देशी महुआ शराब किमती 800 रूपये को निकालकर पेश किया जिसे गवाहो के समक्ष बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया पुलिस ने 34(A)-LCG के तहत मामला दर्ज किया है.
AD#1


























