बसना : भठोरी चौक में चेकिंग के दौरान गांजा तस्कर धरे गए

बसना पुलिस स्टाफ के द्वारा 20 जुलाई 2022 को ग्राम भठोरी चौक के पास NH 53 रोड संदिग्ध वाहनों की चेकिंग किया जा रहा था तभी बसना की तरफ से एक लाल रंग की मोटर सायकल एसपी साईन क्रमांक CG 11 AY 6449 आ रही थी जिसमे 03 व्यक्ति सवार थे जिसको रोककर पुछताछ करने पर वाहन चालक ने अपना नाम रामकिशोर पिता छतराम कश्यप उम्र 21 वर्ष ग्राम जमडी थाना हसोद जिला जांजगीर चांपा तथा पिछे सीट में बैठे दोनो व्यक्तियों ने अपना नाम राकेश सोनी पिता कार्तिक सोनी उम्र 36 वर्ष ग्राम पचपेढी थाना सरसींवा जिला बलौदाबाजार एवं प्रेमलाल कश्यप पिता हरप्रसाद कश्यप उम्र 25 वर्ष ग्राम जमडी थाना हसोद जिला जांजगीर चांपा का होना बताये उक्त वाहन के पेट्रोल टंकी में रखे एक काले नीले रंग के बैग में रखे सामान से गांजा जैसे पदार्थ का गंध आ रहा था एवं वाहन में बैठे व्यक्तियों का हरकत संदिग्ध लगने से हमराह स्टाफ द्वारा चारो तरफ से घेराबंदी कर गांजा के गंध के बारे में पूछताछ करने पर उक्त बैग में गांजा रखना बताये.आरोपियों के संयुक्त कब्जे से 1. एक काले नीले रंग के बैग में भरी हुई 04.800 कि0ग्रा0 मादक पदार्थ गांजा, 100,100 ग्राम के दो सेम्पल A 1, A 2 मार्क किया हुआ सीलबंद, कुल कीमती 100000 रूपये, वाहन मोटर सायकल एसपी साईन मय चाबी क्रं0 CG 11 AY 6449 जिसका चेचिस नंबर ME4JC831AMG124956 इंजन नंबर JC83E-G-0291578 कीमती 40000 रूपये, दो नग कीपेड मोबाईल एवं एक नग एंड्रायड टच स्क्रीन मोबाईल कीमती 2000 रूपये, नगदी रकम 7430 कुल जुमला 149430/- रूपये को जप्त किया गया है .
आरोपीगण राकेश सोनी, रामकिशोर, प्रेमलाल कश्यप, का कृत्य अपराध धारा 20(ख), 29 नार0 एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

























