भंवरपुर : महंगाई के विरोध में कांग्रेसी नेताओं ने किया धरना प्रदर्शन

विजय चौहान, बसना @काकाखबरीलाल। महंगाई को मुददा बनाकर कल प्रदेश कांग्रेस नेतााओं ने अपने-अपने घरों के बाहर तंबू लगाकर धरना दिया। करीब दो घंटे तक चले इस धरना प्रदर्शन में बड़े नेताओं के अलावा बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने भी हिस्सा लिया।
जिलाध्यक्ष रश्मि चन्द्राकर के दिशा निर्देश में भंवरपुर कांग्रेसी जनों ने अपने अपने निवास स्थान पर महंगाई के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया।
प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने सिविल लाइन स्थित बस्तर बाड़ा में अपने सरकारी आवास के बाहर धरना प्रदर्शन किया।
भंवरपुर ब्लॉक के कांग्रेस नेताओं ने अपने हाथ पर तख्तियां रखी हुई थी जिसमें मूल्य वृद्धि के खिलाफ स्लोगन लिखे हुए थे। कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार की गलत नीतियों ने देश की अर्थव्यवस्था को गर्त में धकेल दिया है। लोगों का रोजगार छूट गया। जनता गरीबी झेलने को मजबूर हो गयी है।
धरना प्रदर्शन में भंवरपुर ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र सिदार, श्रवण पटेल, नवधा पटेल ,सत्यानन्द भोई आदि कांग्रेसी नेता शामिल थे।


























