बसना: पुराने रंजिश को लेकर मारपीट मामला दर्ज

बसना। आरक्षी केंद्र अंतर्गत पुराने रंजिश को लेकर हाथ मुक्का से पिटाई का मामला सामने आया है।संत कुमार बंजारा ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम बिछिया का निवासी है कक्षा दसवीं तक पढा है ठेकेदारी का काम करता है दिनांक 04/05/2026 को रात्रि 10/00 बजे पिता मोहित बंजारा के साथ झगडा विवाद के संबंध में गांव में मीटिंग रखा गया था मींटिंग गांव के अन्या लोग उपस्थित थे मींटिंग समाप्त होने के बाद उसी बाद पुरानी रंजिश को लेकर आरोपीगण 1.राकेश बंजारा 2. राहूल बंजारा 3. सियाराम बंजारा 4. खीरसागर बंजारा एक राय होकर अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते बहुत नेता बनता है कहकर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे मारपीट को देख पत्नि संतोषी बंजारा बीच बचाव करने आयी तो उसके साथ भी गाली गलौच कर मारपीट किये है मारपीट से गाल, नाक, छाती, चेहरा, दाहिना हाथ तथा मेरी पत्नि दाहिना हाथ, चेहरा में चोटे आई है। पिता मोहित बंजारा एवं भाई भागीरथी बंजारा शासकीय अस्पचताल बसना ईलाज कराने लेकर आये थे घटना को किशन बंजारा, सुनील बंजारा गांव के अन्य लोग देखें सुने एवं बीच बचाव किये है पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।





























