बागबाहरा

बागबाहरा: जमीन में रास्ता की बात पर पिटाई जानिए मामला

बागबाहरा। आरक्षी केंद्र अंतर्गत गाली गलौज कर डंडे से पिटाई का मामला सामने आया है।भीखम निराला  ने पुलिस को बताया कि वह निवासी ग्राम चारभाठा पोस्ट- मोंगरापाली, थाना बागबाहरा जिला महासमुंद (छ.ग.) का रहने वाला है दिनांक 05.05.2026 समय रात्रि 08:00 बजे अपने घर में था उसी समय रिश्तेदार(भतीजा) पुनऊ निराला, नरेन्द्र, निराला एवं विकास निराला मेरे घर आये और  हक की भूमि जो पैतृक रूप से मिली है जिस पर विगत 20 वर्षो से अधिक समय से शांति पूर्वक अपने परिवार सहित निवास करता हूं उस जमीन में जबरन आने जाने का रास्ता मांगते हुए पुनऊ, नरेन्द्र, विकास निराला ने पहले पुत्र हेमंत निराला के साथ अश्‍लील गाली गलौच कर  गाली देते हुए डंडे से मारपीट किया जब छुड़ाने गया तो स्वयं के साथ भी डंडे से मारपीट किया गया तथा तीनों लोग जाते-जाते देख लेने व जान से मारने की धमकी भी दिये है। मारपीट से  पुत्र के शरीर में अंदरूनी चोटे आई है जिसमें दर्द और सूजन है तथा चोट आई है एवं दाहिने हाथ की हड्डी टूट गई है।  पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!