बसना

पटेवा:कुएं में साबुन-निरमा का पानी डालने से मना किया तो भाई-भाभी ने लाठी-डंडे से पीटा

पटेवा। ग्राम पटेवा में पैतृक जमीन एवं घर के बंटवारे के बाद कुएं में साफ-सफाई रखने और साबुन-निरमा का पानी नहीं डालने की बात कहने पर विवाद हो गया। आरोप है कि तीन लोगों ने एक व्यक्ति के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से मारपीट की, जिससे उसके हाथ-पैर में चोट लगने के साथ खून बहने लगा।
पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, ग्राम पटेवा निवासी बढ़ई ने बताया कि वह 28 सितंबर 2026 की शाम करीब 7 बजे काम से घर लौटा था। उसने अपने भाई-भतीजों से बाड़ी के कुएं की साफ-सफाई रखने तथा उसमें साबुन-निरमा का पानी नहीं डालने की बात कही, क्योंकि कुएं का पानी पीने के उपयोग में आता है। इस बात पर उसके भाई केशो ध्रुव, भाभी परेमीन ध्रुव और भाई बलराम ध्रुव ने कथित रूप से गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से मारपीट शुरू कर दी।
मारपीट में उसके दाहिने पैर और दाहिने हाथ में चोट लगने से खून बहने तथा पीठ में दर्द होने की बात रिपोर्ट में कही गई है। घटना की आवाज सुनकर पड़ोसी नरेन्द्र सिन्हा मौके पर पहुंचा, जिसे पीड़ित ने घटना की जानकारी दी। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 115(2), 296, 3(5) एवं 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!