बसना

बसना:ईंट से हमला कर युवक को किया घायल, जान से मारने की धमकी

बसना। वार्ड क्रमांक 11 फोकटपारा निवासी एक युवक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि 29 सितंबर 2026 की शाम करीब 6 बजे नायक श्मशान घाट के पास वह अपने भाई सोनू मेश्राम को नशा नहीं करने की समझाइश दे रहा था। इसी दौरान वहां मौजूद धरमु सोनी ने यह कहते हुए विवाद शुरू कर दिया कि तुम कौन होते हो समझाने वाले।
आरोप है कि धरमु सोनी ने अपने साथी के साथ मिलकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और वहां पड़े ईंट के टुकड़े से युवक के सिर पर वार कर दिया। हमले में सिर पर चोट लगने से खून निकलने लगा। घटना के दौरान आकाश मेश्राम और कैलाश यादव ने मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव किया।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5) एवं 351(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!