14 को बसना आएंगी बीजेपी सांसद, स्टार प्रचारक अभिनेत्री हेमा मालिनी.

हरिकेश भोई/काकाखबरीलाल, बसना । विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए स्टार प्रचारकों का कार्यक्रम तय किया जा रहा है। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत फिल्म स्टार हेमामालिनी और राष्ट्रीय नेताओं के यहां आने की खबर है। 12 से 15 नवंबर के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने की उम्मीद है। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय मुख्यालय ने छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार और सभा के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची तय की है। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ और फिल्म स्टार हेमा मालिनी भी में प्रचार करने के लिए आएंगे। हालाकि अभी कार्यक्रम तय नहीं हुआ है।
14 नवम्बर को महासमुन्द जिले में हेमामालिनी
वहीं महासमुन्द जिले में बसना व बागबाहरा विधानसभा में भाजपा का प्रचार करने हेमा मालिनी 14 नवम्बर को आ रहीं है ऐसा बताया जा रहा है । मिली जानकारी के अनुसार बागबाहरा में लगभग 11 बजे व बसना में 1 बजे भाजपा की स्टार प्रचारक सांसद एंव अभिनेत्री हेमामालिनी का आगमन 14 तारीख को हो रहा है।
उक्त जानकारी बीजेपी पिरदा मंडल अध्यक्ष जगदीश प्रधान ने दी।



























