बसना

बसना : गाली गलौज करने से मना करने पर सिलबट्टा से सिर पर हमला

घांसीदास मानिकपुरी ने बसना आरक्षी केन्द्र में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह वर्तमान में रायपुर में बिजली मिस्त्री का काम करता है कि दिनांक 04/06/2022 को अपने ससूराल ग्राम गदहाभांठा आया था । दिनांक 05/06/2022 को श्रवण दास मानिकपुरी, विजयदास मानिकपुरी के साथ बैठकर बातचीत कर रहे थे उसी दौरान रात्रि करीब 01.30 बजे मेरा साला अजय दास उर्फ छोटू हम पति पत्नी के बीच में हो रहे वाद विवाद को लेकर मुझे गाली गुप्तार करने लगा जिसे मैंने मना किया तो इस बात पर अजय दास उर्फ छोटू ने आवेश मे आकर सिलबट्टा उठाकर मेरे सिर पर मार दिया जिससे मेरे सिर में चोट लगकर खून निकला है । इस बात को श्रवण दास एवं मेरी पत्नी मंजू दास देखे है एवं बीच बचाव किये है । प्राथी कि शिकायत पर पुलिस ने 294-IPC, 324-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!