अग्रवाल नर्सिंग होम में 11 सितंबर को यूरोलॉजी कैंप, विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे परामर्श

बसना। अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशालिटी हॉस्पिटल, बसना में शुक्रवार 11 सितंबर 2026 को शाम 5 बजे से यूरोलॉजी कैंप का आयोजन किया जाएगा। कैंप में यूरो सर्जन डॉ. योगेश बारापात्रे (MBBS, MS, MCh) द्वारा मरीजों की जांच एवं परामर्श किया जाएगा।
कैंप में किडनी की पथरी, प्रोस्टेट, किडनी में सूजन एवं सिकुड़न, पुरुषों में बांझपन एवं नपुंसकता, मूत्रकोष संक्रमण, मूत्र नली में सिकुड़न, पेशाब रुक-रुककर आने या पेशाब में खून आने जैसी समस्याओं का उपचार एवं सर्जरी संबंधी परामर्श उपलब्ध रहेगा। इसके अलावा पीडियाट्रिक यूरोलॉजी तथा इमरजेंसी यूरोलॉजी सेवाओं से संबंधित परामर्श भी दिया जाएगा। किडनी, प्रोस्टेट एवं टेस्टिस के कैंसर से संबंधित उपचार की सुविधा भी उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है।
कैंप के दौरान जांच फीस मात्र 700 रुपए रखी गई है। बीपीएल कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड के माध्यम से किडनी, मूत्र रोग, प्रोस्टेट एवं पथरी के ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। सीटी स्कैन जांच में 50 प्रतिशत तथा एक्स-रे जांच में भी 50 प्रतिशत छूट दी जाएगी।
ऑपरेशन कराने के इच्छुक मरीजों को अपनी सभी जांच रिपोर्ट के साथ 10 सितंबर तक भर्ती होने की सूचना दी गई है। कैंप के लिए अग्रिम पंजीयन अनिवार्य रखा गया है।
कैंप का आयोजन अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशालिटी हॉस्पिटल, बसना, जिला महासमुंद में होगा। संपर्क के लिए 84618-11000, 77708-68473 एवं 77730-86100 नंबर जारी किए गए हैं।






























