बसना
बसना:खाना नहीं देने की बात पर विवाद, रिश्तेदार ने डंडे से किया हमला; आंख के ऊपर लगी चोट

बसना।ग्राम हरदा नवागांव में पारिवारिक विवाद के चलते एक व्यक्ति पर डंडे से हमला करने का मामला सामने आया है। हरमेश सारथी (37) ने पुलिस को बताया कि 2 जून 2026 की रात करीब 9:30 बजे उनके रिश्तेदार डोस कुमार सारथी ने उनकी मां बुधनी बाई को भोजन नहीं देने की बात को लेकर विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ में रखे डंडे से हमला कर दिया।
हमले में हरमेश सारथी की बाईं आंख के ऊपर चोट लगी, जिससे खून निकलने लगा। घटना के दौरान तेजकुमार यादव और हरमेश की पत्नी रजनी बाई ने बीच-बचाव किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 115(2), 296 एवं 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
AD#1
































