बसना

बसना:तुम कौन होते हो बोलने वाले कहते धारदार वस्तु से मारपीट

बसना@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत धारदार वस्तु से मारपीट का मामला दर्ज किया गया है।रूपानंद प्रधान ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम सीतापुर का रहने वाला है रोजी मजदूरी का काम करता है दिनांक 29/04/2025 को गांव सीतापुर में अष्ठपहरी कीर्तन कार्यक्रम चल रहा था बाहर से आये सुनने वाले लोग अपने मो0सा0 को रखे थे जिसे गांव के लक्ष्मीनारायण बढाई द्वारा अपने पैर से मारकर मो0सा0 को गिरा रहे थे तब भाई जन्मजय प्रधान के द्वारा मो0सा0 को क्यो गिरा रहे हो कहने पर तुम कौन होते हो बोलने वाले कहते हुये  गंदी गंदी गाली गलौज करने लगा जिसे मना करने पर नही माने और आक्रोशित होकर जान से मारने की धमकी देते हुये धारदार वस्तु से भोई जन्मजय प्रधान के दाहिने कान के नीचे गले में वारकर चोट पहुंचाये है घटना को मैं  स्वयं व गांव के नवीन प्रधान, तरूण प्रधान, राजकुमार चेरकिया देखे सुने व बीच बचाव किये है  पुलिस ने118(1)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!