छत्तीसगढ़

बसना में 26 जुलाई को ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. सतीश राठी करेंगे नाक, कान व गला रोगों का ऑपरेशन

बसना। अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना में 26 जुलाई 2026 (रविवार) को नाक, कान एवं गला (ईएनटी) रोगों के उपचार एवं ऑपरेशन हेतु विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में प्रसिद्ध ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. सतीश राठी (एमएस-ईएनटी) मरीजों की जांच कर लेजर एवं एंडोस्कोपी तकनीक से आवश्यक ऑपरेशन करेंगे।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार शिविर में नाक के मांस बढ़ना, टॉन्सिल ऑपरेशन, नाक की हड्डी का टेढ़ापन, कान के पर्दे में छेद, कान से मवाद आना, थायरॉइड (घेंघा), आंसू नली का संक्रमण, गले के रोग तथा नाक, कान एवं गले के कैंसर सहित विभिन्न ईएनटी रोगों का उपचार एवं ऑपरेशन किया जाएगा। मरीजों की सुनने की जांच तथा हियरिंग मशीन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए पात्रता अनुसार निःशुल्क इलाज एवं ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। ऑपरेशन कराने के इच्छुक मरीजों से 25 जुलाई तक अस्पताल पहुंचकर अग्रिम पंजीयन कराने की अपील की गई है।
यह शिविर 26 जुलाई 2026 को सुबह 10 बजे से अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना (जिला महासमुंद) में आयोजित होगा। अधिक जानकारी एवं पंजीयन के लिए अस्पताल के हेल्पलाइन नंबर 84618-11000, 77708-68473 एवं 77730-86100 पर संपर्क किया जा सकता है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!