बसना

बसना:रातों-रात घर से गायब हुई नाबालिग पुलिस जांच में जुटी

बसना।  थाना क्षेत्र के भंवरपुर चौकी अंतर्गत ग्राम लिमदरहा से 16 वर्षीय नाबालिग युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार ग्राम लिमदरहा निवासी अजय कुमार विश्वकर्मा (21 वर्ष) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके चाचा बैंगलोर में काम करते हैं और अपनी तीनों संतानों को दादी तीजा बाई के पास गांव में छोड़ गए हैं। 18 जुलाई 2026 की रात भोजन करने के बाद 16 वर्षीय तनुजा विश्वकर्मा अपने कमरे में सोने चली गई थी। रात करीब 11 बजे दादी तीजा बाई ने देखा कि वह अपने बिस्तर पर नहीं थी।
परिजनों ने आसपास, रिश्तेदारों और परिचितों के यहां काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद 20 जुलाई को भंवरपुर चौकी में शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा नाबालिग की जल्द से जल्द तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!