बागबाहरा

महासमुंद :घरेलू विवाद ने लिया हिंसक रूप, महिला घायल

महासमुंद। शहर के नयापारा वार्ड क्रमांक 08 में पारिवारिक विवाद के दौरान एक महिला से मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने बताया कि वह शिव चौक, नयापारा में कपड़ों की दुकान संचालित करती हैं। 18 जुलाई 2026 की रात करीब 8:30 बजे उनके देवर सीताराम सिन्हा और देवरानी ज्योति सिन्हा के बीच विवाद हो रहा था। सूचना मिलने पर वह अपने पति भागवत सिन्हा के साथ दोनों को समझाने उनके घर पहुंचीं।
आरोप है कि इसी दौरान सीताराम सिन्हा ने महिला के साथ अश्लील गाली-गलौज की और “काली बिल्ली” कहकर अपमानित करते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट कर दी। घटना में महिला के चेहरे, दोनों आंखों के पास तथा बाएं हाथ की कलाई में चोट आई और खून निकलने की बात कही गई है। बीच-बचाव उनके पति ने किया।
पीड़िता ने बताया कि घटना के बाद परिवार से सलाह-मशविरा करने के पश्चात 20 जुलाई 2026 को थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!