महासुमंद

महासमुंद: बुजुर्ग से मारपीट, गला दबाने और उंगली काटने का आरोप जानिए मामला

 

महासमुंद। जिले के बेलसोंडा गांव में रास्ते में हुए विवाद के दौरान एक बुजुर्ग के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत के अनुसार, 19 जुलाई 2026 की शाम करीब 7 बजे पीड़ित अपनी नातिन मेघा चंद्राकर को रमेश चंद्राकर के घर से लेकर वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रमेश चंद्राकर के घर के सामने आरोपी चेतन चंद्राकर ने कथित रूप से बिना किसी कारण गाली-गलौज शुरू कर दी।
पीड़ित का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने उसका गला पकड़कर धक्का दे दिया, जिससे उसका सिर दीवार से टकरा गया और चोट आई। इसके बाद आरोपी ने उसे जमीन पर घसीटा, जिससे घुटने में चोट लगी। आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपी ने पीड़ित के दाहिने हाथ की उंगली दांत से काट दी, जिससे खून निकलने लगा, तथा गला भी दबाया।
घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे पंचराम चंद्राकर और पीड़ित के पुत्र विष्णु चंद्राकर के साथ भी आरोपी द्वारा गाली-गलौज किए जाने का आरोप लगाया गया है।
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!