बसना

बसना में 25 जुलाई को लगेगी हृदय रोग विशेषज्ञ की ओपीडी, एमएमआई रायपुर के वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट देंगे परामर्श

बसना। हृदय रोग से पीड़ित मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। बसना स्थित अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में शनिवार 25 जुलाई 2026 को विशेष हृदय रोग ओपीडी का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर एमएमआई हॉस्पिटल, रायपुर के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सुमंता शेखर पाढ़ी (एमबीबीएस, एमडी, डीएम कार्डियोलॉजी) मरीजों की जांच एवं परामर्श देंगे।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार ओपीडी सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगी। इस दौरान सीने में दर्द, हार्ट अटैक की जांच एवं उपचार, हृदय वाल्व संबंधी बीमारियां, ब्लड प्रेशर एवं हार्ट फेल्यर, टीएमटी (TMT) जांच, 2D ईको सहित अन्य आवश्यक जांच तथा एंजियोप्लास्टी एवं एंजियोग्राफी संबंधी विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा।
डॉ. पाढ़ी को हृदय रोग उपचार के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे एमएमआई हॉस्पिटल रायपुर में वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। अस्पताल प्रबंधन ने हृदय रोग से संबंधित समस्या वाले मरीजों से समय पर अपॉइंटमेंट लेकर ओपीडी का लाभ उठाने की अपील की है।
स्थान: अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़)।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!