बसना

बसना : तू कौन होता है मना करने वाला कहते हुए वन विभाग के चौकीदार के साथ मारपीट

बसना (काकाखबरीलाल). प्रवीण सेठ ने आरक्षी केन्द्र में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम सराईपाली मेदनीपुर में रहता है वन विभाग के प्राईवेट चौकीदारी का काम करता है । दिनांक 31 जुलाई को वह एवं सुरेश भोई, हरिबोल भोई और मोहन पटेल ग्राम केशरीपुर कक्ष क्रं0 300 में चौकीदारी कर रहे थे । कि शाम करीब 07.00 बजे ग्राम सराईपाली निवासी विवेक चौहान पिता मोहित चौहान एवं उसका भाई बृजेश चौहान पिता मोहित चौहान द्वारा करील को तोडकर बोरी में भर रहे थे जिसे उनके द्वारा मना करने पर कि क्यो तोड रहा है तुम्हारे खिलाफ कार्यवाही होगा कहने पर आक्रोशित होकर तू कौन होता है मना करने वाला कहकर गंदी गंदी गाली गलौच कर हांथ मुक्के से मारपीट करने करने लगा जिससे वह जमीन पर गिर गया फिर वह वहां से जान बचाकर भागकर अपने साथी सुरेश भोई, हरिबोल भोई को बताया तो वे लोग भी उनको मना करने गये थे तो वे लोग टंगिया जैसे चीज से सुरेश भोई के सिर में मार दिया जिससे सुरेश भोई के सिर, चेहरा एवं घुटना में चोंट लगा है तथा उनके नाक, कमर में चोंट लगा है पुलिस ने 506-IPC, 294-IPC, 323-IPC, 324-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!