अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में एंडोस्कोपी स्पाइन सर्जरी की सुविधा, अब कम चीरे में होगा रीढ़ की समस्याओं का उपचार

बसना। रीढ़ की हड्डी से जुड़ी गंभीर समस्याओं के आधुनिक और सुरक्षित उपचार के लिए अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में एंडोस्कोपी स्पाइन सर्जरी की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार यह तकनीक कम चीरे, कम दर्द और कम रक्तस्राव के साथ मरीजों को तेजी से स्वस्थ होने में मदद करती है।
अस्पताल में प्रतिदिन उपलब्ध न्यूरोसर्जन डॉ. वैभव धवली (MBBS, MS, MCh – Neurosurgery) की देखरेख में यह सर्जरी की जा रही है। यह उपचार विशेष रूप से स्लिप डिस्क (Disc Prolapse), साइटिका (Sciatica) और स्पाइन स्टेनोसिस (Spine Stenosis) जैसी समस्याओं से पीड़ित मरीजों के लिए प्रभावी माना जाता है।
अस्पताल के अनुसार एंडोस्कोपी स्पाइन सर्जरी में केवल 1 से 2 सेंटीमीटर का छोटा चीरा लगाया जाता है, जिससे मरीज को कम दर्द होता है, रक्तस्राव भी कम होता है और अधिकांश मामलों में 24 से 48 घंटे के भीतर अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। इसके अलावा मरीज जल्द ही अपने सामान्य कार्यों पर लौट सकता है।
अस्पताल में आयुष्मान भारत कार्ड, टीपीए (TPA) और सीजीएचएस (CGHS) के माध्यम से उपचार की सुविधा भी उपलब्ध है। अस्पताल प्रबंधन ने कमर दर्द, पैरों में दर्द, सुन्नपन या चलने में परेशानी जैसी समस्याओं से जूझ रहे लोगों से समय पर जांच कराकर विशेषज्ञ की सलाह लेने की अपील की है।

































