बसना: ज्वेलर्स दुकान से सोने के जेवर हुआ पार

बसना@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत ज्वेलर्स दुकान से सोने के जेवर चोरी का मामला दर्ज किया गया है।उमाशंकर सोनी ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम बडेसाजापाली में रहता है कक्षा 10वी तक पढाई किया है सोना बेचने वाले दुकानदारी का काम करता है दिनांक 16/04/2025 को मे दुकान में बैठा था उसी दौरान एक अज्ञात ग्राहक जिसको मे नही जानता सोना खरीदने के लिए आया और चांदी का ताबिज एवं सोने का फुली दिखाने के लिए बोला तब सामान को दिखाया तब अज्ञात ग्राहक के द्वारा पसंद नहीं किया और कान का टाप्स दिखाने के लिए बोलने लगा और दुकान से बिना सामान लिये चला गया जाते जाते काउन्टर मे 2000 रूपये रखा और बोला कि अपने पत्नि को लेकर आ रहा हूँ। तुम्हारे दुकान से और सामान लूंगा कहकर चला गया उसके जाने के बाद अपने सामान सोने चांदी के जेवर को चेक किया तो दुकान मे रखे सोने के जेवर जिसमे झिल्ली में बंधा कान का बाली 01 नग जिसकी वजन 2 दशमलव 94 ग्राम किमती 23984 रूपये एवं सोने का टाप्स 03 नग जिसकी वज़न 9 ग्राम किमती 69526 रूपये कुल वजन 11 दशमलव 94 ग्राम कुल जुमला किमती 93510 रूपये गायब था तब दुकान मे लगे सीसीटीव्ही फुटेज को देखा तो दुकान में आया अज्ञात ग्राहक ने दुकान से सोना को चोरी करते दिख रहा है एवं सोने के जेवर को चोरी कर ले गया है जिसकी हुलिया कद ऊचा एवं गोवा प्रिट का शर्ट पहना हुआ है जो पहचान मे नही आ रहा है पुलिस ने 305-BNS, 332(c)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

























