छत्तीसगढ़बसनामहासमुंदराजनिती

भाजपा के राष्ट्रीय आव्हान एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर पियूष ने की पत्रकार प्रकाश सिन्हा से मुलाकात

संपर्क फॉर समर्थन के तहत पियूष मिले वरिष्ठ, समाजसेवी और बुद्धिजीवी वर्गों से मुलाकात कर कहा ‘फिर से बनाना है भाजपा की सरकार’

बसना विधानसभा में युवा नेतृत्व कर्ता के रूप में पियूष मिश्रा की है अलग पहचान

काका ख़बरीलाल रायपुर/बसना. भाजपा के राष्ट्रीय आव्हान एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसर मंगलवार को बसना प्रवास पर रहे भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य पियूष मिश्रा ने संपर्क फॉर समर्थन के तहत वरिष्ठ, समाजसेवी और बुद्धिजीवी वर्ग से मुलाकात की। सर्वप्रथम बाबा निरंजन दास जी के कुटी में पहुंचकर आशीर्वाद लेकर प्रारम्भ किया। जिसके पश्चात क्षेत्र के दबंग पत्रकार एवं छतीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला उपाध्यक्ष प्रकाश सिन्हा से संपर्क फ़ॉर समर्थन के तहत उनके कार्यालय पहुंचकर मुलाकात की। इस दौरान भगवान श्री जगन्नाथ जी का ध्यान मंत्र भेट कर सम्मान किया गया।

इस दौरान भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य नन्दकुमार चौधरी, भाजयुमो जिला मंत्री मुकेश जोशी, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष द्व फिरोज खान, दिपेश मिश्रा, स्वच्छता प्रकल्प के सयोंजक नरेंद्र यादव, युवा पत्रकार देशराज दास, वरिस्ठ समाज सेवी रामनरेश सिंह बघेल उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ के ऊर्जावान भाजपा युवा नेता के रूप में पहचाने जाने वाले पियूष मिश्रा के कार्यो से युवा वर्गो में कम समय मे अपनी अलग पहचान स्थापित कर लिया है। इन दिनों सोसल मीडिया में पियूष के किये गए कार्यो की जमकर तारीफ़ की जा रही है। संपर्क फॉर समर्थन के तहत युवा, बुजुर्गों के सम्मान के कारण राजनीति गलियारों में चर्चे का माहौल बन गया है।

AD#1

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!