अनियमित कर्मचारियों नें सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी, अगर मांगे पूरा नहीं हुई तो जमकर करेंगे विरोध..

प्रकाश सिन्हा, काकाखबरीलाल/रायपुर लाइव । छत्तीसगढ़ संयुक्त प्रगतिशील कर्मचारी महासंघ नियमितीकरण की मांग को लकेर अनियमित कर्मचारियों ने रायपुर में प्रत्येक जिले के प्रत्येक ब्लॉक के अलग-अलग विभागों के संविदा कर्मचारी दैनिक वेतन भोगी जॉब दर प्लेसमेंट कर्मचारी ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया है. कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए आज विधानसभा कूच करने का प्रयास किया,लेकिन उन्हें रास्ते में ही रोक लिया गया. जिसके कारण कर्मचारियों ने सप्रे शाला मैदान के पास ही प्रदर्शन किया. इस दौरान हजारों की संख्या में कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
मांग इधर मामले को लेकर कर्मचारी लगातार यह मांग कर रहे थे,प्रशासन का कोई बड़ा अधिकारी ही ज्ञापन ले. जिसके मद्देनजर रायपुर कलेक्टर ओ.पी चौधरी ने मौके पर पहुंच कर ज्ञापन लिया है. कलेक्टर ने कहा है कि इनकी मांगो को शासन स्तर तक पहुँचाया जाएगा. इस दौरान अनियमित कर्मचारियों ने सरकार को 5 दिन की मोहलत दी है और कहा है कि अगर मांगे पूरी नहीं हुई तो,प्रदेश भर के जिलों में काली पट्टी बांधकर हम प्रदर्शन करेंगे .प्रदेश भर में अनियमित कर्मचारियों की संख्या 2 लाख के आस-पास है. जिनकी प्रमुख मांग नियमितीकरण ही है. आपको बता दें कि इसके पहले भी इन कर्मचारियों ने 16 जून को रैली निकालकर अपनाी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा था.ज्ञात हो कि वर्तमान में लगभग पौने दो लाख अनियमित कर्मचारी-अधिकारी कार्यरत हैं, जो राज्य सरकार कि प्रशासनिक व्यवस्था में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं, लेकिन वह नियमित कर्मचारियों से आधी से भी कम तनख्वाह में ही काम कर रहे हैं।


























