बसनामहासमुंद

अटल की जयंती पर रजपालपुर सरपंच एवं बसना विधानसभा के भाजपा नेता प्रेमलाल नायक ने दी श्रद्धांजलि

महासमुंद(काकाखबरीलाल)। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौके पर ग्राम पंचायत रजपालपुर सरपंच एवं बसना विधानसभा के भाजपा नेता प्रेमलाल नायक, हेमकुमारी प्रेमलाल नायक जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 10 ने श्रद्धांजलि दी.
रजपालपुर सरपंच एवं भाजपा नेता प्रेमलाल नायक ने वाजपेयी जी को याद करते हुए कहा कि ‘पूर्व प्रधानमंत्री आदरणीय अटल बिहारी वाजपेयी जी को उनकी जन्म-जयंती पर शत-शत नमन। अपने दूरदर्शी नेतृत्व में उन्होंने देश को विकास की अभूतपूर्व ऊंचाइयों पर पहुंचाया। एक सशक्त और समृद्ध भारत के निर्माण के लिए उनके प्रयासों काेेे सदैव स्मरण किया जाएगा।’

अटल जी के बेबाक़ बोल की किया याद

श्री नायक ने अटल बिहारी वाजपेयी के “ऐसी सत्ता को चिमटे से भी छूना पसंद नहीं करूंगा” को याद किया अटल बिहारी वाजपेयी राजनीतिक सिद्धांतों का पालन करने वाले नेता रहे। राजनीति में शुचिता के सवाल पर एक बार उन्होंने कहा था ‘मैं 40 साल से इस सदन का सदस्य हूं, सदस्यों ने मेरा व्यवहार देखा, मेरा आचरण देखा, लेकिन पार्टी तोड़कर सत्ता के लिए नया गठबंधन करके अगर सत्ता हाथ में आती है तो मैं ऐसी सत्ता को चिमटे से भी छूना पसंद नहीं करूंगा।’

पोखरण में भारत का परमाणु परीक्षण,स्वर्णिम चतुर्भुज और ग्राम सड़क योजना, सर्व शिक्षा अभियान, टेलिकॉम सेक्टर में क्रांति, करगिल युद्ध में विजय जैसे कई अनगिनत उपलब्धियां अटल बिहारी वाजपेयी के हैं, जिन्हें सारा देश हमेशा स्मरण करता है।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!