जाॅब:SAIL में 1110 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 26 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

नौकरी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने ट्रेड अप्रेंटिस, टेक्नीशियन (डिप्लोमा) अप्रेंटिस और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के कुल 1110 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 26 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती के तहत 421 पद ट्रेड अप्रेंटिस, 414 पद टेक्नीशियन (डिप्लोमा) अप्रेंटिस तथा 275 पद ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए निर्धारित किए गए हैं। संबंधित ट्रेड में ITI, इंजीनियरिंग डिप्लोमा या BE/B.Tech डिग्री रखने वाले उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।
ट्रेड अप्रेंटिस के लिए संबंधित ट्रेड में ITI, टेक्नीशियन अप्रेंटिस के लिए इंजीनियरिंग डिप्लोमा और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए BE/B.Tech की डिग्री अनिवार्य है। उम्मीदवारों की आयु 31 अगस्त 2026 के अनुसार 18 से 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।
इच्छुक उम्मीदवार संबंधित अप्रेंटिसशिप पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय सभी आवश्यक दस्तावेज, शैक्षणिक प्रमाण-पत्र एवं अन्य जानकारी सही ढंग से भरना जरूरी है। अंतिम सबमिशन से पहले आवेदन पत्र की पूरी तरह जांच करने की सलाह दी गई है।
आवेदनों की जांच के बाद योग्य उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को ओडिशा के राउरकेला स्थित सेंट्रल रिक्रिएशन रूम, ट्रेनीज हॉस्टल, सेक्टर-5 में 1 सितंबर से 26 सितंबर 2026 तक आयोजित वॉक-इन प्रक्रिया में शामिल होना होगा। चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार 9,600 रुपये, 10,900 रुपये और 12,300 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा।
SAIL की यह भर्ती तकनीकी क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर मानी जा रही है। देश की प्रमुख स्टील कंपनी में प्रशिक्षण से अभ्यर्थियों को व्यावहारिक अनुभव के साथ भविष्य में रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की संभावना रहेगी।






























