नौकरी-विज्ञापन

नौकरी:AIIMS में 1484 पदों पर निकली भर्ती, 3 जुलाई तक करें आवेदन

नई दिल्ली। युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर सामने आया है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन (CRE-5) 2026 के तहत ग्रुप-बी और ग्रुप-सी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से देशभर के विभिन्न AIIMS एवं अन्य केंद्रीय स्वास्थ्य संस्थानों में कुल 1484 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 जून 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी 3 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी 3 जुलाई निर्धारित की गई है। जिन उम्मीदवारों को एनओसी (NOC) जमा करनी है, वे 8 जुलाई तक इसे अपलोड कर सकेंगे। वहीं, आवेदन की स्थिति 11 जुलाई को आधिकारिक वेबसाइट पर देखी जा सकेगी।
AIIMS CRE-5 भर्ती परीक्षा का आयोजन 25 से 27 जुलाई 2026 के बीच कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के रूप में किया जाएगा। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड निर्धारित तिथि से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।
भर्ती के अंतर्गत सीनियर एवं जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, लोअर एवं अपर डिवीजन क्लर्क (LDC/UDC), ऑफिस सुपरिटेंडेंट, जूनियर एवं असिस्टेंट इंजीनियर, डाइटिशियन, वार्डन, कैशियर, स्टोर कीपर तथा जूनियर अकाउंट्स ऑफिसर सहित कई पद शामिल हैं।
इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता पदानुसार 10वीं, 12वीं, स्नातक एवं स्नातकोत्तर निर्धारित की गई है। कुछ पदों के लिए अनुभव भी अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 50 वर्ष तक रखी गई है, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।
सामान्य एवं ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 3000 रुपये तथा एससी, एसटी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 2400 रुपये निर्धारित किया गया है। दिव्यांग अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है। चयन प्रक्रिया में सीबीटी परीक्षा के साथ आवश्यकतानुसार स्किल टेस्ट भी शामिल होगा। इच्छुक उम्मीदवार AIIMS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!