सरायपाली:जियो टीम में रोजगार का अवसर, ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं की भर्ती शुरू

सरायपाली। क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर उपलब्ध हुआ है। जियो टीम द्वारा ग्रामीण एवं आसपास के गांवों में कार्य करने के लिए युवकों की भर्ती की जा रही है। चयनित उम्मीदवारों का मुख्य कार्य गांव-गांव जाकर ग्राहकों से संपर्क करना, अन्य नेटवर्क जैसे एयरटेल, वीआई एवं बीएसएनएल के सिम को जियो में पोर्ट (एमएनपी) कराना तथा ग्राहकों को एक माह का 349 रुपये का रिचार्ज निःशुल्क उपलब्ध कराना होगा।
भर्ती के लिए उम्मीदवार का मिलनसार एवं मेहनती होना आवश्यक है। साथ ही गांवों में घूमकर कार्य करने की इच्छा तथा मोबाइल संचालन की सामान्य जानकारी होना चाहिए।
कंपनी द्वारा चयनित युवाओं को प्रतिमाह 10 हजार रुपये नकद वेतन के साथ प्रदर्शन के आधार पर 5 हजार रुपये तक अतिरिक्त इंसेंटिव देने की व्यवस्था बताई गई है। मेहनत और कार्य प्रदर्शन के अनुसार अधिक आय अर्जित करने का अवसर भी रहेगा।
यह कार्य मुख्य रूप से आसपास के गांवों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में किया जाएगा। इच्छुक युवक अधिक जानकारी एवं आवेदन के लिए जियो ऑफिस, सरायपाली से संपर्क कर सकते हैं। भर्ती सीमित संख्या में होने के कारण इच्छुक उम्मीदवारों से शीघ्र संपर्क करने की अपील की गई है।
































