सरायपाली

सरायपाली:खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, छिर्रालेवा से HF डीलक्स चोरी

सरायपाली। ग्राम छिर्रालेवा निवासी उत्तरा कुमार सिदार की हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार वाहन क्रमांक CG06GE 8389 की कीमत करीब 35 हजार रुपए है।

बताया गया कि 24 सितंबर को उत्तरा कुमार के परिचित वृंदा प्रसाद किसी जरूरी काम से उक्त मोटरसाइकिल लेकर ग्राम छिर्रालेवा में जनक ऋषि के घर गए थे। दोपहर करीब 1 बजे उन्होंने मोटरसाइकिल घर के बाहर खड़ी की और अंदर चले गए। करीब आधे घंटे बाद बाहर आने पर मोटरसाइकिल वहां नहीं मिली। आसपास तलाश करने के बाद भी वाहन का पता नहीं चला। अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोटरसाइकिल चोरी किए जाने की शिकायत पर सरायपाली पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!