नौकरी:युवाओं के लिए खुशखबरी, RBI में निकली बंपर भर्ती

Reserve Bank of India ने ग्रेड B ऑफिसर के 60 पदों पर भर्ती निकाली है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह शानदार अवसर है। आवेदन की अंतिम तिथि 20 मई 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पदों का विवरण
ग्रेड B ऑफिसर (General) – 40 पद
ग्रेड B ऑफिसर (DEPR) – 10 पद
ग्रेड B ऑफिसर (DSIM) – 10 पद
शैक्षणिक योग्यता
General पद: किसी भी विषय में ग्रेजुएशन, सामान्य वर्ग के लिए 60% अंक और SC/ST/PH के लिए 55% अंक आवश्यक।
DEPR पद: इकोनॉमिक्स, फाइनेंस, MBA या PGDM में पोस्ट ग्रेजुएशन।
DSIM पद: स्टैटिस्टिक्स या मैथेमेटिक्स में पोस्ट ग्रेजुएशन।
आयु सीमा
न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
अधिकतम आयु: 30 वर्ष
आरक्षित वर्ग को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।
आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग: ₹850
SC/ST/दिव्यांग: ₹100
आवेदन प्रक्रिया
ibpsreg.ibps.in� पर जाएं।
“New Registration” पर क्लिक करें।
रजिस्ट्रेशन पूरा कर लॉगिन करें।
आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
ऑनलाइन शुल्क जमा करें।
फॉर्म सबमिट कर प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।





























