महासुमंद

महासमुंद: शराब दुकान के पास युवक से मारपीट, जान से मारने की धमकी

महासमुंद। वार्ड नं 08 रमनटोला उषा किराना स्टोर्स के पास हाउसिंग बोर्ड महासमुंद निवासी एक मजदूर ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि दिनांक 17.05.2026 को वह अपने दामाद मनीष चतुर्वेदी के साथ काम से खैरा गया था। वापस घर लौटते समय दोपहर करीब 02.00 बजे शितली नाला शराब दुकान के पास मोहल्ले का परस धृतलहरे मिला और शराब पीने के लिये पानी नहीं देने की बात को लेकर गाली-गलौज करने लगा।
रिपोर्ट के अनुसार आरोपी ने  अश्लील गालियां देते हुए हाथ एवं मुक्के से मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। घटना के दौरान दामाद मनीष चतुर्वेदी ने बीच-बचाव किया। इसके बाद नारायण साहू के मोटरसाइकिल में बीच में बैठाकर आरोपी द्वारा मारपीट करते हुए घर तक ले जाने का आरोप लगाया गया है। मोटरसाइकिल नारायण साहू चला रहा था।
मारपीट से पीड़ित के पूरे शरीर में दर्द होना बताया गया है। घटना की जानकारी घर पहुंचकर बेटे विवेक निराला को दी गई। परिवार से सलाह लेने के बाद 18.05.2026 को थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(3)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!