नौकरी-विज्ञापन

नौकरी:BOB में अप्रेंटिसशिप भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज, युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

नौकरी। बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) में अप्रेंटिसशिप पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जून 2026 निर्धारित की गई है। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम समय का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष तथा अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को शासन के नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। शैक्षणिक योग्यता के तहत उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक (ग्रेजुएशन) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
चयन प्रक्रिया के अंतर्गत सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन और स्थानीय भाषा परीक्षा ली जाएगी। लिखित परीक्षा में सामान्य जागरूकता, वित्तीय जागरूकता, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, रीजनिंग, कंप्यूटर ज्ञान और अंग्रेजी भाषा से संबंधित 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 60 मिनट होगी तथा इसमें नेगेटिव मार्किंग नहीं रखी गई है।
अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान प्रतिमाह 15 हजार रुपये स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा। इससे युवाओं को बैंकिंग क्षेत्र का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने के साथ-साथ आर्थिक सहायता भी मिलेगी। यही कारण है कि इस भर्ती को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!