नौकरी-विज्ञापन

नौकरी : भारत तिब्बत सीमा पुलिस में कॉन्स्टेबल के पदों पर निकली भर्ती

भारत तिब्बत सीमा पुलिस की ओर से कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन जारी है। आईटीबीपी ने आवेदन की आखिरी तारीख 01 अक्टूबर, 2022 को रात 11.59 बजे तक तय की है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर इन पदों के लिए अप्लाई करें।

वैकेंसी डिटेल्स

कॉन्स्टेबल (बढ़ई) : 56 पद

कॉन्स्टेबल (राजमिस्त्री) : 31 पद

कॉन्स्टेबल (प्लम्बर) : 21 पद

कुल पदों की संख्या : 108

सिलेक्शन प्रोसेस


उम्मीदवारों का चयन शारीरिक परीक्षा, लिखित परीक्षा, ट्रेड टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।

योग्यता

इन पदों के लिए 10वीं पास के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई डिग्री होल्डर्स आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा

उम्मीदवारों की आयु-सीमा 17 सितंबर, 2022 तक न्यूनतम 19 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए।

कैसे करें आवेदन?

ऑफिशियल वेबसाइट पर क्लिक करें।
होम पेज पर, उपयुक्त लिंक पर क्लिक करें।
अब रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को पूरा करें।
आवेदन भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
उम्मीदवारों को फिर आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
सबमिट बटन पर क्लिक करें। ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करें और फॉर्म का प्रिंट आउट लेकर रखें

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!