नौकरी :स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर में निकली भर्ती

स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर (SIHFW, Rajasthan) ने नर्सिंग ऑफिसर और फार्मासिस्ट के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे SIHFW की ऑफिशियल वेबसाइट sihfwrajasthan.com और rajswasthya.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
पदों की संख्या
इस भर्ती (SIHFW Recruitment 2022) प्रक्रिया के तहत कुल 3209 पदों को भरा जाएगा। इसमें 1289 नर्सिंग ऑफिसर के लिए हैं और 2020 फार्मासिस्ट के लिए हैं।
खास तारीखें
आवेदन की शुरुआती तारीख : 24 नवंबर 2022
आवेदन की आखिरी तारीख : 12 दिसंबर 2022
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
नर्सिंग अधिकारी
किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से कक्षा 12वीं पास होना चाहिए।
राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से GNM कोर्स या इसके समकक्ष योग्यता के साथ ही राजस्थान नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन।
फार्मेसिस्ट
किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से फार्मेसी में डिप्लोमा होने के साथ राजस्थान फार्मेसी काउंसिल में फार्मासिस्ट के रूप में रजिस्ट्रेशन जरूरी।
एज लिमिट
उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
सैलरी
जनरल / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस: 500 रुपये
ओबीसी (एनसीएल) / एमबीसी: 350 रुपये
एससी / एसटी / बीपीएल: 250 रुपये
सिलेक्शन प्रोसेस
डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन

























