सरायपाली

सरायपाली:जम्हारी स्कूल के दो खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए चयन

सरायपाली। 17 से 20 सितंबर तक जगदलपुर में आयोजित होने वाली 26वीं राज्य स्तरीय शालेय एथलेटिक्स क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जम्हारी के दो खिलाड़ियों का चयन हुआ है। दोनों खिलाड़ियों ने संभाग स्तर पर अपनी-अपनी स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर पर स्थान सुनिश्चित किया।
17 वर्ष बालिका आयु वर्ग में बिंदु मानिकपुरी का चयन तवा फेंक एवं गोला फेंक स्पर्धा के लिए तथा 14 वर्ष बालक आयु वर्ग में डिकेश चौहान का चयन तवा फेंक एवं बाधा दौड़ के लिए हुआ है। खिलाड़ियों के चयन से विद्यालय परिवार सहित सरायपाली अंचल में खुशी का माहौल है।
विद्यालय के व्यायाम शिक्षक एवं कोच विजय कुमार पटेल ने बच्चों के प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि जम्हारी स्कूल के खिलाड़ी पिछले पांच वर्षों से एथलेटिक्स स्पर्धा में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बना रहे हैं। उन्होंने इस सफलता का श्रेय संस्था प्रमुख सीताराम कुमार, व्याख्याता अशोक कुमार साहू, व्याख्याता सत्यवादी कंवर, संकुल समन्वयक पुरुषोत्तम पटेल, जवाहरलाल लहरे, विजिया साहू, जनप्रतिनिधि द्वारा नियुक्त शिक्षकगण, जम्हारी संकुल के समस्त शिक्षक, सरायपाली के व्यायाम शिक्षक, शाला विकास समिति अध्यक्ष नोहर डडसेना, पालकगण एवं दोनों खिलाड़ियों के पालकों गोवर्धन मानिकपुरी व जन्मजय चौहान के सहयोग को दिया।
विद्यालय परिवार एवं पालकों ने दोनों खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!