सरायपाली:सेवानिवृत्त सैनिक व पूर्व छात्रा का सम्मान

सरायपाली :- बालसी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में सेवानिवृत्त सैनिक एवं फुलझर डिफेंस एकेडमी के संस्थापक धर्मेन्द्र चौधरी व ग्राम बालसी की कु. पूजा साहू ( पूर्व छात्र ) का सम्मान श्री अग्र शिरोमणि संस्था तथा सरस्वती शिशु मंदिर बालसी विद्यालय परिवार द्वारा किया गया ।


सर्वप्रथम मां सरस्वती , प्रणवाक्षर ओम् तथा भारत माता के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्य का शुभारंभ किया गया । श्रीअग्रशिरोमणि संस्था के मनोज अग्रवाल, लक्ष्मी नारायण अग्रवाल , विद्यालय के अध्यक्ष ललित साहू द्वारा धर्मेंद्र चौधरी व पूजा साहू का श्रीफल , गमछा एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मान किया गया ।
इस अवसर पर अपने उद्बोधन में धर्मेन्द्र चौधरी ने बताया कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर से हुई है । जो संस्कार ,नैतिक शिक्षा वव राष्ट्रभक्ति सरस्वती शिशु मंदिर में छात्रों को दी जाती है वह अन्य किसी और संस्था से नही मिलती है । युवाओ के भविष्य व राष्ट्रसेवा को ध्यान में रखते हुवे उनके एकेडमी में बच्चों को निशुल्क प्रशिक्षण में दिया जाता है ।
मनोज अग्रवाल द्वारा अपने उद्बोधन में एक सैनिक की भूमिका पर विस्तार से बताया सैनिक को देवता तुल्य बताया तथा विद्यालय के पूर्व छात्रों को प्रशिक्षण देने की बात कही इस कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री अग्र शिरोमणि संस्था व सरस्वती शिशु मंदिर बालसी विद्यालय परिवार का सराहनीय योगदान रहा।


























