सरायपाली

छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विधायक नंद का सरायपाली में पहला कदम

सरायपाली(काकाख़बरीलाल)। सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के विधायक किस्मत लाल नंद को छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद उनका कल सरायपाली विधानसभा क्षेत्र में प्रथम नगर आगमन हुआ। उनके आगमन की जानकारी मिलते हैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ आई और उनका स्वागत हेतु शहर के जगह जगह बड़े-बड़े पोस्टर और बैनर लगाया गया। रायपुर से जैसे ही विधायक नंद घंटेश्वरी मंदिर के पास पहुंचे वैसे ही युवा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प हार एवं पूरे गर्मजोशी के साथ विधायक नंद जी का स्वागत किया गया। इसके पश्चात विधायक नंद अपने धर्म पत्नी श्रीमती सादवती देवी नंद एवं नगर पालिका अध्यक्ष अमृत पटेल के साथ खुली जीप में सवार होकर फूल मालाओं से शुसज्जित बैंड बाजे एवं कर्मा दल के साथ-साथ शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए जनता का अभिवादन स्वीकार करते हुए अपने स्वागत जुलूस के साथ जनपद पंचायत पहुंचे, जहां सरपंच संघ अध्यक्ष हीरेंद्र पटेल व सचिव संघ अध्यक्ष नेहरू पटेल के नेतृत्व में सरपंच एवं सचिवों द्वारा उनका स्वागत किया गया। वहीं पुराना नगरपालिका के सामने भी उनका स्वागत किया गया। इसी प्रकार से भरत लाल कपड़ा दुकान के सामने कांग्रेस कार्यकर्ता गोपाल अग्रवाल एवं कार्यकर्ताओं द्वारा विधायक नंद जी को लड्डुओं से तौला गया। साथ ही जय स्तंभ चौक तक युवा कार्यकर्ताओं द्वारा बाइक रैली भी निकाली गई थी। एवं साथ ही शहर के जय स्तंभ चौक में उनके स्वागत हेतु एक छोटा सा सभा का आयोजन भी रखा गया था। आयोजित सभा में जनता द्वारा विधायक नंद का स्वागत पुष्पहार एवं पुष्पगुच्छ के साथ किया गया।जिसमें विधायक नंद ने उपाध्यक्ष बनने के बाद सरायपाली विधानसभा क्षेत्र की जनता को प्रथम बार संबोधन करते हुए बताया कि प्रदेश के कांग्रेस सरकार को बने हुए मात्र डेढ़ वर्ष ही हुआ है और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बनाकर पूरे प्रदेश भर का नेतृत्व करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी और अवसर दिया है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति आदि सभी वर्गों का कार्य वे बहुत ही निष्ठा पूर्वक एवं जिम्मेदारी के साथ ही शत प्रतिशत निर्वहन करेंगे।

इस सभा का मंच संचालन महेंद्र बाघ एवं आभार प्रदर्शन अमृत पटेल द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के अवसर पर विधायक के सहयोगी एवं कांग्रेस नेता जयंत चौधरी, बलराम भोई के साथ साथ नरेन्द्र साहू, रतन बंजारे, प्रकाश साहू, रामनारायण आदित्य, केशव चौधरी, तेजराम पटेल, टिकेश्वर चौधरी, सुरु पाणिग्राही, वाहिद नियारिया, आरिफ अली , सादराम पटेल, कमल अग्रवाल,दीपक शर्मा, फिरोज खान, दूधनाथ साहू, राजेन्द्र साहू, संजय साव, दीपक साहू, विनय पटेल के साथ साथ बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं जनता उपस्थित थे।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!