सिघोडा:नवजीवन मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आधुनिक लेप्रोस्कोपिक सर्जरी की सुविधा

सरायपाली। चिवराकुट्टा, सिंघोड़ा स्थित नवजीवन मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आधुनिक तकनीक से लेप्रोस्कोपिक सर्जरी की सुविधा उपलब्ध है। अस्पताल की ओर से बताया गया है कि लेप्रोस्कोपिक सर्जरी में बड़े चीरे के बजाय छोटे चीरे के माध्यम से ऑपरेशन किया जाता है, जिससे मरीज को अपेक्षाकृत कम दर्द, कम रक्तस्राव और कम दाग के साथ जल्द सामान्य जीवन में लौटने में मदद मिल सकती है।
अस्पताल में पित्त की थैली की पथरी के लिए लेप्रोस्कोपिक कोलेसिस्टेक्टॉमी, अपेंडिक्स के ऑपरेशन के लिए लेप्रोस्कोपिक एपेंडेक्टॉमी, हर्निया के उपचार के लिए लेप्रोस्कोपिक हर्नियोप्लास्टी, गर्भाशय निकालने के लिए लेप्रोस्कोपिक हिस्टेरेक्टॉमी तथा अंडाशय की गांठ के ऑपरेशन के लिए लेप्रोस्कोपिक ओवेरियन सिस्टेक्टॉमी जैसी सर्जरी की सुविधा का उल्लेख किया गया है।
अस्पताल के अनुसार लेप्रोस्कोपिक सर्जरी के प्रमुख लाभों में छोटा चीरा, कम दर्द, कम दवा की आवश्यकता, कम खून बहना, कम दाग, जल्दी अस्पताल से छुट्टी और सामान्य कार्यों में जल्दी वापसी शामिल हैं। अस्पताल में अनुभवी सर्जिकल टीम, आधुनिक लेप्रोस्कोपिक सेटअप, सुरक्षित एनेस्थीसिया सुविधा तथा मरीजों की देखभाल और परामर्श की व्यवस्था उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है।
अधिक जानकारी एवं परामर्श के लिए नवजीवन मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, चिवराकुट्टा, सिंघोड़ा, सरायपाली (छ.ग.) से संपर्क किया जा सकता है। संपर्क नंबर 08331-015859 एवं 9424184383 है।





























