सिंघोडा

सिंघोडा:जमीन पर सेट निर्माण के दौरान विवाद, मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी

सिंघोडा। थाना क्षेत्र के ग्राम छिबर्रा में जमीन विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम छिबर्रा निवासी सुब्रत प्रधान 25 मई 2026 की सुबह करीब 8 बजे अपनी निजी भूमि खसरा नंबर 333, रकबा 0.26 हेक्टेयर पर सेट निर्माण का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी जयप्रकाश बढ़ाई, रोहन बढ़ाई और सुमंत बढ़ाई वहां पहुंचे और उक्त भूमि को अपना बताते हुए विवाद करने लगे।
आरोप है कि तीनों ने अश्लील गाली-गलौज करते हुए सुब्रत प्रधान का गला पकड़ लिया तथा हाथ-मुक्कों से मारपीट की। घटना में उनके गले और सीने पर चोट आई तथा खून निकलने की बात कही गई है। साथ ही आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।
घटना के प्रत्यक्षदर्शी मुकेश प्रधान एवं मेघू छत्तर बताए जा रहे हैं। मामले की शिकायत पर सिंघोडा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5) एवं 351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!