सिघोडा: खेत में पानी डालने मना करने पर पिटाई जानिए मामला


सिघोडा@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत खेत में पानी डालने के लिए मना करने पर गाली गलौज कर हाथ थप्पड़ से मारपीट का मामला सामने आया है। संतोषिनी कोंद ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम डोंगररक्शा में रहती है। खेती किसानी का काम करती है। मां की मृत्यु के बाद मां के नाम का जमीन बडी दीदी प्रेमबाई कोंद के नाम पर है जिसे स्वयं और दीदी भूमिबाई कोंद के साथ मिलकर खेती किसानी करते है। इस वर्ष खरीब फसल धान खेत में बोये थे धान कटाई के बाद उक्त जमीन खाली पडा था दिनांक 21.12.2025 को गांव के हिमांशु एवं अक्षय कोंद द्वारा धान बोने के लिए खेत में पानी डाल रहे थे जिसे देख कर अपने दीदी विनोदिनी, प्रेमाबाई कोंद को फोन के माध्यम से सुचना दिया कि खेत में धान बोने के लिए हिमांशु एवं अक्षय पानी डाल रहे है दीदी लोग ग्राम डोंगररक्शा आने पर चारो मिलकर खेत में गये और पानी डालने के लिए मना किये तो आरोपीगण एक राय होकर गंदी गंदी गाली गुप्तार करते हुए हाथ थप्पड से मारपीट किये। मारपीट करने से बांये जांघ, बांया कंधा में चोट लगा है तथा बडी दीदी विनोदिनी के बांये कान, भूमिबाई के कान के पास मारपीट कर चोट पहुचाये है घटना को विनोदिनी भूमि बाई और प्रेमा बाई देखे सुने है। पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।


























