सिघोडा:धारदार वस्तु से सिर पर वार

सिघोडा@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत गाली गलौज कर हाथ मे रखे धारदार वस्तु से मारपीट का मामला सामने आया है। मोहित पटेल ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम बोईरमाल मे रहता है कक्षा पहली तक पढाई किया है खेती किसानी का काम करता है दिनांक 06/05/2025 को गांव मे रात्रिकालीन क्रिकेट सेमर खेत मे हो रहा था पोता टिकाराम पटेल सेमर खेत मे पान गुटखा आदि सामान बेच रहा था दिनांक 04/05/2025 को पोता से आरोपी गनपत नायक उधारी मे गुटखा लिया था। दिनांक 05/05/2025 के गनपत नायक द्वारा फिर से उधार मांगा जिससे पोता मना कर दिया जिसके कारण से पोता को अश्लील गाली गलौच कर वाद विवाद किया तथा जान से मारने की धमकी दिया तब स्वयं समझाइस दिया था दिनांक 06/05/2025 के रात्रि 10-11 बजे क्रिकेट खेल रहे थे वहां जाकर खेत के मेढ मे बैठा था उसी समय गनपत नायक अश्लील गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मे रखे धारदार वस्तु से मारकर सिर मे चोट पहूंचाया है डायल 112 बुलाकर ईलाज कराने सीएचसी सरायपाली गये थे घटना को गांव के भीमसेन पटेल, संतलाल पटेल, एवं जयपाल देखे एवं सुने है। पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।


























