बागबाहरा: गाली गलौज कर ईट से मारपीट


बागबाहरा@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत गाली गलौज कर ईट से मारपीट का मामला सामने आया है।पूजा चौहान ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड नं 14 पोटरपारा बागबाहरा का रहने वाली है, कक्षा 12वीं तक पढी की है घरेलू कार्य करती है दिनांक 05/05/2025 को रात्रि 08/30 बजे अपने परिवार के सदस्य लोगों को खाना परोस कर घर में बैठी थी उसी समय मोहल्ले का सूरज ऊर्फ सन्नी मानिकपुरी घर के दरवाजा के पास आकर पानी मांगा तब सूरज को एक गिलास पानी लाकर दी सूरज पानी पीने के बाद दो चार कदम आगे जाने के बाद पुन: वापस आकर गंदी गंदी गाली गलौच करते हुए दरवाजे के बाहर से ईंट से फेंक कर पेट को मार दिया जिससे पेट में अंदुरूनी दर्द हो रही है तथा वर्तमान मे 04 माह की गर्भवती है , घटना को सास, ससूर एवं मोहल्ले के लोग देखे सुने है पुलिस ने115(2)-BNS, 296-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।






















