बागबाहरा:छत पर पत्थर फेंकने से मना किया तो महिला से मारपीट, बाल पकड़कर नीचे गिराया

बागबाहरा। वार्ड नंबर 05 गणेशपारा निवासी एक महिला ने अपने पड़ोस में रहने वाली महिला पर मारपीट, गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाना बागबाहरा में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
महिला ने पुलिस को बताया कि 22 अगस्त 2026 की सुबह करीब 10 बजे वह शिव मंदिर के पास खड़ी थी। इसी दौरान उसकी पड़ोसी प्रीति साहू का बेटा यश साहू उसके घर की छत पर पत्थर फेंक रहा था। महिला द्वारा ऐसा करने से मना करने पर प्रीति साहू कथित रूप से गुस्से में वहां पहुंची और उसे गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
आरोप है कि प्रीति साहू ने महिला के सिर के बाल पकड़कर उसे नीचे गिरा दिया और हाथ-मुक्के से मारपीट की। मारपीट में महिला के पीठ, सिर और बाएं हाथ में चोट लगने की बात कही गई है। घटना के दौरान महिला के पति गौतम सिंह राजपूत एवं दीप्ती राजपूत ने बीच-बचाव किया। पीड़िता ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है।




























