बसना:खेत में आग लगने के विवाद में किसान पर डंडे से हमला जानिए मामला

बसना। ग्राम कुदारीबहारा निवासी धजा राम साव ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि 25 मई 2026 को वह अपने खेत में काम करने गया था। वहां पहुंचने पर उसने देखा कि उसके खेत सहित आसपास के खेतों में आग लगी हुई थी। आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं होने पर वह आग बुझाने का प्रयास कर रहा था।
इसी दौरान पास के खेत के मालिक हेमंत साव वहां पहुंचे और आग लगाने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज करने लगे। शिकायत के अनुसार आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुए डंडे से हमला कर दिया। मारपीट में धजा राम साव को दोनों जांघ, दोनों हाथ और पीठ में चोटें आईं, जबकि दाहिने हाथ से खून निकलने लगा।
घटना के दौरान वहां पहुंच रहे नौकर बालेश्वर यादव ने मारपीट होते देखा। उसे आता देख आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल धजा राम साव को घर लाया गया, जहां परिजनों को घटना की जानकारी दी गई।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 115(2), 296 और 351(3) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।































