बसना

बसना में भाजपा युवा मोर्चा ने फूंका कांग्रेस सरकार का पुतला, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने इसे बताया ढकोसला

बसना(काकाख़बरीलाल)।प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के आह्वान पर आज सांसद कार्यालय बसना के सामने सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन किया गया जिसमें प्रमुख रूप से प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री अल्कास खैरानी , जिला मंत्री भाजयुमो मुकेश जोशी तथा बसना मंडल युवा मोर्चा के मंत्री आकाश सिन्हा उपस्थित थे।

एक युवक के द्वारा बेरोजगारी से व्यथित होकर मुख्यमंत्री निवास के सामने आत्मदाह का प्रयास किया गया है। ये सभ्य समाज पर बदनुमा दाग है। यह संविधान में वर्णित कल्याणकारी राज्य की अवधारणा की असफलता को इंगित करता है। छत्तीसगढ़ की सरकार ने अपने घोषणपत्र में जो सब्जबाग दिखाया था उससे बेरोजगार व्यथित है तथा आक्रोशित है। भारतीय जनता युवा मोर्चा राज्य सरकार से कुछ मांगे प्रस्तुत किया है

1- आत्मदाह के पीड़ित युवा की समस्या का हल तत्काल प्राथमिकता के साथ किया जाए तथा पीड़ित परिवार को यथोचित सहायता अविलम्ब प्रदान किया जाए।

2- छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने घोषणापत्र में बेरोजगारों को 2500 रुपये प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता दिए जाने का जो वायदा किया था उसे जुलाई माह से प्रारम्भ किया जाए एवम राज्य सरकार के शपथ ग्रहण के दिनाँक से शेष बेरोजगारी भत्ता की राशि को दिया जाए।

3- राज्य सरकार के द्वारा अनेक भर्ती परीक्षाओं का आयोजन किया गया था उसके शेष प्रक्रिया को तुरन्त पूरा किया जाए जैसे आरक्षक भर्ती परीक्षा की प्रक्रिया को तुरन्त सम्पन्न करा कर उसके परिणाम जारी किए जाए।

4- छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा विज्ञापित परीक्षा एवम निलंबित किये गए सहायक प्रोफेसर की भर्ती परीक्षा को संपादित कराया जाए साथ ही उक्त परीक्षा के लिए अनिवार्य SET परीक्षा के परिणाम को अतिशीघ्र घोषित करते हुए योग्यताधारी छात्रों को भी परीक्षा में सम्मिलित किया जाए।

5- सूबेदार, सब इंस्पेक्टर,प् लाटून कमांडर के लिए जारी किए विज्ञापन को तुरन्त ही प्रारम्भ कराया जाए।

6- लगभग 15000 शिक्षकों की लंबित विज्ञापन को जारी करते हुए प्रक्रिया को पूर्ण कराया जाए।

7- व्ययसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) के द्वारा जारी किए जाने वाले विज्ञापनों को अघोषित रूप से जो रोक दिया गया है उनको तुरन्त जारी किया जाए।

मांग के पूरा ना किये जाने की दशा में युवा मोर्चा ने पूरे प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन एवं आंदोलन करने जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी इस प्रकार की बात कही।

इस पर तीखा प्रहार करते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष इश्तियाक खेरानी ने कहा कि यह सब भारतीय जनता पार्टी की ढकोसला है ये हमेशा घड़ियाल के आंसू बहाते बहाते आंसू बहाते बहाते हैं 15 साल से छत्तीसगढ़ प्रदेश में बीजेपी के सरकार रहने के बावजूद भी आज तक के बावजूद भी आज तक किसी का भला नहीं किया इनकी 15 साल की तुलना में हमारी भूपेश सरकार की कार्य अंतर महसूस लग जाएगा भूपेश सरकार किसानों, बेरोजगारों,गरीबों एवं वनकर्मचारियों के हित के लिए कर रही है, शिक्षाकर्मियों के लिए भी वरदान साबित हुई है यह सब आम जनता देख- समझ रही है
इसके बावजूद भी बीजेपी द्वारा राज्य सरकार का पुतला दहन करना बेवकूफी है, हाल ही में राज्य सरकार द्वारा शासकीय कर्मचारियों को वेतन वृद्धि दिया गया है
कोरोना संकटकाल में भी भूपेश सरकार अपने दृढ़ संकल्प में संकल्पित होकर हर कार्य को पूरा करते जा रहे है
इनको किसानो, नौजवानों,बेरोजगारों और आमजन से कोई मतलब नहीं है यह बस घड़ियाली आंसू बहाते घड़ियाली आंसू बहाते हैं आज डीजल पेट्रोल के दाम इतने बढ़ रहे हैं बीजेपी को इस पर शर्म क्यों नहीं आ रही है,इस पर प्रदर्शन करना चाहिए।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!