बसना:बस चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाते हुए मोटर साइकिल को मारी ठोकर एक की मौत

बसना@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत बस चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाते हुए मोटर साइकिल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे बाईक सवार यूवको को चोट आई व जिसमें ईलाज के दौरान एक यूवक की मौत हो गई।रामसिंह बरिहा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम बिलखण्ड चौकी भंवरपुर थाना बसना का रहने वाला है खेती किसानी का काम करता है दिनांक 31.10.2025 को अपने घर में था तभी दोपहर करीब 03/00 बजे योगेश साव निवासी लिमदरहा ने बताया कि भतीजा राजेश बरिहा अपने दोस्त जगत राम बरिहा पिता समारू बरिहा और भगतराम बरिहा पिता समारू बरिहा साकिनान बिलखण्ड के साथ अपने बिना नंबर मोटर सायकल TVS STAR में अपने रिश्तेदार के घर कफन दफन हेतु ग्राम धनसीर गये थे मोटर सायकल को मृतक राजेश बरिहा चला रहा था वापस आते समय केशरपुर मोड़ के पास ग्राम बम्हनी में दोपहर करीबन 02/30 बजे पहुंचे थे कि बसना की ओर जा रही बस क्र CG10G0941 के चालक द्वारा अपने वाहन को तेजी एवं लापरवाही पुर्वक खतरनाक ढंग से चलाकर राजेश बरिहा के मोटर सायकल को सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे राजेश बरिहा के सिर,दाहिना पैर,दाहिना हाथ में एवं जगत राम बरिहा के माथा तथा भगतराम बरिहा को शारिरीक अंदरूनी चोंटे आयी है तीनों को ईलाज हेतु सरकारी अस्पताल बसना लेकर आये तब सरकारी अस्पताल बसना आरक देखा भतीजा राजेश बरिहा और जगतराम बरिहा बेहोश हो गये थे भगतराम थोड़ा थोड़ा बातचित कर रहा था ईलाज के दौरान कुछ देर बात भतीजा राजेश बरिहा की मृत्यु हो गया और जगतराम बरिहा और भगत राम बरिहा का ईलाज चल रहा है यह घटना बस क्र CG10G0941 के चालक द्वारा एक्सीडेंट करने से हुआ है जिससे भतीजा राजेश बरिहा की मृत्यु हुआ है पुलिस ने 184-LKS, 106(1)-BNS, 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।



























